कोशिका किसे कहते हैं – कार्य, संरचना एवं प्रकार

5/5 - (3 votes)

आज के इस आर्टिकल में कोशिका किसे कहते हैं के बारे में जानने वाले है। इसके साथ ही कोशिका कितने प्रकार के होते हैं और कोशिका के कार्य एवं संरचना के बारे में जानेंगे।

आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े उसके बाद आप Koshika Kise Kahate Hain के बारे में जान जायेंगे और इसके अंग एवं खोजकर्ता के नाम भी जानने को मिलेगा।

जानिए कोशिका किसे कहते हैं?

किसी भी जीव की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक छोटे इकाई को कोशिका कहते हैं जो स्वयं ही जनन का सामर्थ्य बनाए रखती है।

कहने का तात्पर्य यह है की कोशिका सभी जीवो की सबसे छोटी इकाई होती है जिसमे संरचनात्मक एवं क्रियात्मक समूह होते हैं। यह खुद ही अपने जैसे कोशिका का निर्माण करने में सहायक होते हैं।

कोशिका में जीवन देने वाला पदार्थ पाया जाता है और यह पदार्थ प्लाज्मा झिल्ली अथवा कोशिका झिल्ली से सुरक्षित रूप से घिरा रहता है।

कोशिका की खोज अथवा जनक

कोशिका का बायोलॉजिकल नाम साइटो (Cyto) है और इसको साइटोलॉजी के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है जिसका खोज अथवा जनक ‘रॉबर्ट हुक’ है परंतु सन 1965 ईस्वी में इन्होंने मृत कोशिका का ही खोज किया था।

जीवित कोशिका का खोज सन 1674 ईस्वी में ‘सर एंटोनीवान ल्युवेन हाक’ ने एक तलाब के जल में किया था।

इसे भी पढ़े: संसाधन किसे कहते है

कोशिका के कार्य

कोशिका के पांच कार्य निम्न है –

  1. कोशिका पाचन में साहयता प्रदान करके पाचन तंत्र को मजबूत करती है।
  2. कोशिका जीवो के विभिन्न अंगो के लिए उर्जा उत्पन्न करने में भी सहायक होती है।
  3. कोशिका पदार्थो का स्रावण का भी कार्य करती है, जैसे स्तनों से दूध का स्रावण होना।
  4. कोशिका आवश्यक पदार्थो के संश्लेषण का भी कार्य करती है।
  5. कोशिका स्वयं जनन का भी कार्य करती है।

कोशिका की संरचना

कोशिका की संरचना कुछ ऐसी होती है की ये बहुत ही सूक्ष्म आकार के होते है। इन्हें उच्च आवर्धन क्षमता वाले संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के सहायता से ही देखा जा सकता है।

कोशिका की संरचना

कोशिका की संरचना को देखने के लिए इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी का उपयोग किया जाता है जिसका आवर्धन क्षमता 10^-5 के कोटीमान के बराबर होती है।

इसके सभी हिस्से की संरचनाये एक जैसी ही होती है एवं यह छोटी संरचनाये मिल करके ही बड़ी संरचना का निर्माण करती है।

इसे भी पढ़े: उद्योग किसे कहते है

कोशिका कितने प्रकार के होते हैं

कोशिका को संरचना के आधार पर दो प्रकार के होते है –

  • प्रोकैरियोटिक कोशिका
  • यूकैरियोटिक कोशिका

प्रोकैरियोटिक कोशिका

प्रोकैरियोटिक कोशिका वह होते है जिनमे केन्द्रक पदार्थ कोशिका के केन्द्रक झिल्ली के बिना होता है। इसका उदाहरण जीवाणु और नील – हरे शैवाल है।

यूकैरियोटिक कोशिका

यूकैरियोटिक कोशिका वह होते है जिनमे कोशिका दोहरी झिल्ली के परत से घिरा रहता है। इसका उदहारण बैक्टीरिया, पौधे एवं जन्तु आदि है।

FAQs

चलिए अब कोशिका किसे कहते से संबंधित FAQ अर्थात अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का उत्तर जानते हैं।

कोशिका किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?

किसी भी जीव की क्रियात्मक एवं संरचनात्मक छोटी इकाई को कोशिका कहते हैं और यह मुख्य रूप से दो प्रकार के ही होते हैं। पहला ‘प्रोकैरियोटिक कोशिका’ और दूसरा ‘यूकैरियोटिक कोशिका’ होती है।

सबसे छोटी कोशिका का नाम क्या है?

किसी जीव की सबसे छोटी कोशिका का नाम ‘माइक्रो प्लाज्मा’ है जो की सबसे छोटा इकाई होता है।

कोशिका का कार्य क्या है?

कोशिका का कार्य पाचन तंत्र को मजबूत करना, शरीर में ऊर्जा को प्रदान करना, पदार्थ का बहाव करना एवं स्वत: प्रजनन का कार्य है।

कोशिका की खोज किसने की थी?

मृत कोशिका की खोज ‘रॉबर्ट हुक’ एवं जीवित कोशिका की खोज ‘सर एंटोनीवान ल्युवेन हाक’ द्वारा किया गया था।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में कोशिका किसे कहते हैं एवं कोशिका का कार्य संरचना के साथ-साथ कोशिका कितने प्रकार के होते हैं के बारे में अच्छे से समझा और पढ़ा है।

अब आप लोगों को कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो गई है। कोशिका पर यह आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

प्रिय स्टूडेंट्स, मेरा नाम आशीर्वाद चौरसिया है और मैंने हिन्दी विषय से स्नातक भी किया है। आपको इस ब्लॉग पर हिन्दी से जुड़े सभी तरह के जानकारिय मिलेगी। इसके अतिरिक्त आपको सभी क्लासेज की नोट्स एवं विडियो लेक्चर हमारे NCERT eNotes YouTube चैनल पर मिल जाएगी।

SHARE ON:

1 thought on “कोशिका किसे कहते हैं – कार्य, संरचना एवं प्रकार”

Leave a Comment