पदार्थ किसे कहते हैं? पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं

4/5 - (3 votes)

आज के उस आर्टिकल में पदार्थ किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं उदाहरण सहित समझने वाले है इसलिए आप लोग इस लेख को पुरे अंत तक जरुर पढ़े।

पदार्थ के बारे में Class 9th और Class 10th में ज्यादा पूछा जाता है। इसलिए यह जरुरी है की आप लोग इसे अच्छे से जरुर पढ़े और समझे।

आम तौर पे आप लोग जानते है की जो भी वस्तु अथवा पिंड कुछ स्थान को घेरता है वह पदार्थ कहलाता है और ये अलग अलग प्रकार से हो सकते है जिसके बारे में आगे और बेहतर तरीके से जानेंगे।

पदार्थ किसे कहते हैं?

वैसी सभी वस्तुए जो स्थान घेरती हो, जिसमे कुछ भार हो तथा जो रुकावट और दबाव दाल सके, उसे पदार्थ कहते हैं। इसके साथ ही जो हमें स्वयं का एहसास करा सके पदार्थ वह पदार्थ कहालती है।

पदार्थ मुख्य रूप से तीन अवस्था में रहती है जो की ठोस, द्रव, गैस है। इन तीनो अवस्थाओ की अपनी अलग रूप एवं विशेषता होती है।

पदार्थ का उदाहरण आपके आसपास मौजूद सभी वस्तुएं हैं जो स्वयं में कुछ भार रखती हो एवं स्थान को घेरती हो जैसे – पानी का गिलास, गाड़ी, कुर्सी, गैस सिलेंडर, पुस्तक आदि।

अब आप लोगो को पदार्थ किसे कहते हैं Class 9 एवं Class 10 के बारे में समझ में आ गयी है और अब हम आगे इसके प्रकार अथवा वर्गीकरण को पढेंगे।

इसे भी पढ़े: कोशिका किसे कहते है

पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं

पदार्थ की अवस्था मुख रूप से दो प्रकार की होती है जिन्हें आगे भी विभाजित किया गया है –

  • भौतिक अवस्था (ठोस, द्रव, गैस)
  • रासायनिक अवस्था (शुद्ध पदार्थ, मिश्रण)
पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं अथवा पदार्थो के वर्गीकरण

पदार्थ की भौतिक अवस्था

पदार्थ की भौतिक अवस्था तीन प्रकार की होती है –

  • ठोस अवस्था
  • द्रव अवस्था
  • गैस अवस्था

ठोस अवस्था

ठोस अवस्था में पदार्थ का आयतन एवं आकर स्थिर रहता है। इसमें अणुओ के बीच घनत्व काफी ज्यादा होता है एवं उनके आंतरिक अणुओ के बीच आकर्षण बल भी अत्यधिक होता है।

पदार्थ की ठोस अवस्था को हम किसी भी कठोर वस्तु को मान सकते हैं। उदाहरण के लिए मेज, कुर्सी, पत्थर, बर्तन आदि ठोस का ही उदाहरण है जिनका आकार एवं आयतन स्थिर होता है।

द्रव अवस्था

द्रव अवस्था में पदार्थ का आयतन निश्चित होता है परंतु जाकर निश्चित नहीं होता है इनको जी आकृति में डाला जाता है वह उसे आकृति में ढल जाते हैं

पदार्थ की द्रव अवस्था का उदाहरण कोई भी द्रव है। उदाहरण के लिए हम एक लीटर जल को लेते हैं और इसे किसी बर्तन में रखेंगे तो वह उस बर्तन के आकार में ढल जाएगा और उसे किसी टब में डालेंगे तो वह टब के आकार में ढल जाएगा।

गैस अवस्था

गैस अवस्था पदार्थ की वह अवस्था है जिसमें आकर निश्चित नहीं होता है एवं इसमें विसरण सबसे ज्यादा होती है। गैस अवस्था में पदार्थ के अणुओ के बीच की दूरी सबसे अधिक होती है।

पदार्थ की गैस अवस्था का उदाहरण सभी जैसे – नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, सल्फर, कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन गैस आदि है।

पदार्थ की रासायनिक अवस्था

पदार्थ की रासायनिक अवस्था मुख्य रूप से दो है जिन्हें आगे भी उपभागो में बाँटा गया है –

  • शुद्ध पदार्थ
  • मिश्रण

शुद्ध पदार्थ

शुद्ध पदार्थ में वे सभी पदार्थ आते हैं जो शुद्ध रूप से मौजूद होते हैं। शुद्ध पदार्थ को तत्व एवं यौगिक दो भागों में भी विभाजित किया गया है।

आवर्त सारणी मैं मौजूद सभी तत्व, तत्वों का ही उदाहरण है एवं उनके मिलने से जो फॉर्मूला बनता है वह यौगिक होता है।

उदाहरण के लिए कार्बन एक तत्व है और ऑक्सीजन भी एक तत्व है परंतु इन दोनों के मिलने से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) बनता है जो की एक यौगिक का उदाहरण है।

तत्व के अंतर्गत धातु, अधातु एवं उपधातु आते हैं और यौगिक के अंतर्गत कार्बनिक एवं अकार्बनिक तत्व आते हैं।

मिश्रण पदार्थ

मिश्रा पदार्थ भी सामान्य एवं विषमांगी मिश्रण में बात हुआ है जो की पद्धति की अलग-अलग अवस्थाएं हैं। समांगी मिश्रण में पदार्थ पूरी तरह से घुलनशील होता है और विषमांगी में घुलनशील नहीं होता है।

पदार्थो की गुणधर्म अथवा विशेषताएं

पदार्थ के गुणधर्म अथवा विशेषताएं निम्न है –

  • पदार्थ के अणुओ के बीच रिक्त स्थान होते हैं जो कि रिक्तिका दोष होते है।
  • पदार्थ के अणुए एक दूसरे को आकर्षित करते रहते हैं।
  • पदार्थ के कान बहुत ही सूक्ष्म होते हैं और निरंतर गति करते रहते हैं।
  • पदार्थ की आन्तरिक संरचना कणों से मिलकर बानी होती है।
  • पदार्थ कुछ स्थान को घेरता है एवं इसमें वजन अथवा भार भी होती है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हम लोगों ने पदार्थ किसे कहते हैं उदाहरण सहित और पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं के बारे में विस्तार से पढ़ चुके हैं।

यदि आप लोगों को padarth kise kahate hain से संबंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं मैं आपको उत्तर दे दूंगा।

प्रिय स्टूडेंट्स, मेरा नाम आशीर्वाद चौरसिया है और मैंने हिन्दी विषय से स्नातक भी किया है। आपको इस ब्लॉग पर हिन्दी से जुड़े सभी तरह के जानकारिय मिलेगी। इसके अतिरिक्त आपको सभी क्लासेज की नोट्स एवं विडियो लेक्चर हमारे NCERT eNotes YouTube चैनल पर मिल जाएगी।

SHARE ON:

2 thoughts on “पदार्थ किसे कहते हैं? पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं”

Leave a Comment