उद्योग किसे कहते हैं? उद्योग के प्रकार एवं अर्थ

5/5 - (2 votes)

आज के इस आर्टिकल में उद्योग किसे कहते हैं उद्योग के प्रकार एवं उद्योग का अर्थ सबसे आसान भाषा में विस्तार से पढ़ने वाले हैं। इसके साथ ही आप लोग उद्योग क्या है इसके बारे में अच्छे से जान जायेंगे।

इस लेख को पूरे अंत तक पढ़िए मैं दावा करता हूं कि आपको Udyog Kise Kahate Hain के बारे में बहुत ही बेहतरीन तरीके से समझ में आ जाएगा तो चलिए शुरू करते हैं।

उद्योग किसे कहते हैं?

किसी विशेष क्षेत्र में भारी संख्या में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में किसी सामान का निर्माण करना या सेवा देना उद्योग कहलाता है।

उद्योग का सीधा सम्बन्ध आर्थिक गतिविधि से है जो की वस्तुओं का उत्पादन एवं सेवाओं का प्रदान करना आदि इसके अंतर्गत आता है।

एक छोटी सी सुई बनाने से लेकर एक हवाई जहाज बनाने तक का कार्य भी उद्योग होता है बशर्ते यह ज्यादा मात्रा में होना चाहिए।

उद्योग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें भारी संख्या में कच्चे माल से पक्के माल का उत्पादन कर आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी लाया जाता है।

उद्योग का अर्थ

उद्योग का अर्थ उन सभी कार्यों से है जहां पर कच्चे माल को पक्के माल में परिवर्तित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्पादन कर विक्रय किया जाता है।

किसी चीज की भारी मात्रा में सेवा देना भी एक उद्योग है जैसे – रेलवे, बस यह सब ज्यादा संख्या में सर्विस देती है इसलिए यह भी एक उद्योग की श्रेणी में ही आती है।

उद्योग की परिभाषा

उद्योग वह सारे वस्तुएं है जो हमारे आवश्यकता को पूर्ति करती है या वैसे सामान का निर्माण एवं उत्पादन तथा सेवा प्रदान करती है।

एक उद्योग के लिए कच्चा माल, श्रम शक्ति और तकनीक की आवश्यकता पड़ती है। उदाहरण के लिए यदि हमें बेकरी का उद्योग लेते है तो हम इस उद्योग के कच्चे माल, मानव शक्ति एवं तकनीक की सहायता से पूरी कर सकते है।

इसे भी पढ़े: मात्रा किसे कहते है

उद्योग के प्रकार

आवश्यकता के अनुसार एवं मानव जरुरतो के आधार पर उद्योगों को अलग-अलग प्रकार से बांटा गया है परंतु मुख्यतः तीन प्रकार के उद्योग होते हैं जो कि निम्न है –

  1. कुटीर उद्योग
  2. लघु उद्योग
  3. वृहत् उद्योग

यह तीनों उद्योग का प्रकार है जिसके अंतर्गत बहुत सारी छोटे – बड़े उद्योगों को शामिल किया गया है। यह सभी उद्योग बड़े से बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन करती है।

कुटीर उद्योग

घर से किए जाने वाले छोटे पैमाने के उद्योग कुटीर उद्योग कहलाते हैं। यह उद्योग किसी कारखाने से शुरू न होकर घर से ही शुरू किए जाते हैं। यह एक तरफ से घरेलु उद्योग भी है।

यह उद्योग का सबसे निम्न स्तर है जिसमे निवेश एवं कच्चा माल कम दर पर लगता है और इसका स्वामित्व व्यक्ति खुद या बहुत ही कम लोग ही होते हैं।

कुटीर उद्योग का सबसे बढ़िया उदाहरण अगरबत्ती बनाना, मोमबत्ती बनाना, साबुन, तेल एवं अन्य घरेलू सामानों को उत्पादन इसके अंतर्गत आता है।

लघु उद्योग

जिन उद्योगों का आकार एवं उत्पादन अथवा सेवा कुटीर उद्योग से बड़ा होता है उन्हें लघु उद्योग कहते हैं। इसमें कुटीर उद्योग से ज्यादा कारीगर की आवश्यकता होती है और इसमें निवेश की मात्रा भी अधिक होती है।

लघु उद्योग का उदाहरण छोटे से कारखाने में बन रहे एलमुनियम के बर्तन, कपड़े की फैक्ट्री, सिलाई बुनाई इत्यादि है।

वृहत् उद्योग

वह उद्योग जो बड़े पैमाने पर उत्पादन एवं सेवाएं प्रदान करती है तथा अधिक संख्या में श्रम शक्ति और तकनीक का प्रयोग करती है वृहत् उद्योग कहलाती है

वृहत् उद्योग में लागत अथवा पूंजी अत्यधिक संख्या में होती है और इसमें कच्चे माल से पक्का माल का उत्पादन भी अधिक संख्या में होता है। वृहत् उद्योगों में निवेश भी बहुत ही ज्यादा की होती है।

वृहत् उद्योग का उदाहरण वाहन बनाने वाली उद्योग, टीवी, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनिया, सीमेंट इत्यादि है जो बड़े से बड़े पैमाने में उत्पादन और श्रम शक्ति का उपयोग करती है।

इसे भी पढ़े: गति किसे कहते है

FAQs

निचे उद्योग किसे कहते है से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले हैं सवालों का उत्तर दिया गया है जिसको पढ़ करके आप अपनी जानकारी को और बढ़ा सकते हैं।

उद्योग किसे कहते हैं?

मनुष्य के जरूरतो के लिए किसी विशेष क्षेत्र में वस्तुओं का अत्यधिक संख्या में उत्पादन अथवा सेवा प्रदान करना उद्योग कहलाता है।

उद्योग कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्य रूप से उद्योग तीन प्रकार के होते हैं जिसमें पहला उद्योग ‘कुटीर उद्योग’ है और दूसरा ‘लघु उद्योग’ और तीसरा ‘वृहत् उद्योग’ है और इन सभी का लक्ष्य वस्तुओं का उत्पादन एवं सेवाओं का प्रदान करना है।

उद्योग का दूसरा नाम क्या है?

उद्योग का अन्य दूसरा नाम ‘धंधा’, ‘इंडस्ट्री’ आदि है।

उद्योग का क्या महत्व है?

उद्योग के कारण मनुष्य की जीवन शैली में काफी सुगमता होती है और बेरोजगारी की संभावना कम होती है। इसके अतिरिक्त आर्थिक व्यवस्था में भी काफी सुधार होती है और सारी जरूरत की समान जल्दी एवं सस्ते दर पर उपलब्ध होती है।

औद्योगिक क्षेत्र किसे कहते हैं

वह भौगोलिक क्षेत्र जहां पर उद्योगों की संख्या ज्यादा से ज्यादा मात्रा में हो और वहां के आसपास के इलाकों में विभिन्न प्रकार की उद्योग कंपनियां स्थापित हो, औद्योगिक क्षेत्र कहलाती है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हम लोगों ने उद्योग किसे कहते हैं उद्योग की परिभाषा उदाहरण सहित और उद्योग का अर्थ एवं उद्योग के प्रकार को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पढ़ा है।

अब आप लोगों को उद्योग के बारे में संपूर्ण जानकारी हो गई है। यदि आपको Udyog Kise Kahate Hain पर आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने सभी मित्रों के साथ शेयर करके इसकी जानकारी अवश्य दें।

प्रिय स्टूडेंट्स, मेरा नाम आशीर्वाद चौरसिया है और मैंने हिन्दी विषय से स्नातक भी किया है। आपको इस ब्लॉग पर हिन्दी से जुड़े सभी तरह के जानकारिय मिलेगी। इसके अतिरिक्त आपको सभी क्लासेज की नोट्स एवं विडियो लेक्चर हमारे NCERT eNotes YouTube चैनल पर मिल जाएगी।

SHARE ON:

2 thoughts on “उद्योग किसे कहते हैं? उद्योग के प्रकार एवं अर्थ”

Leave a Comment