लिपि किसे कहते हैं? परिभाषा और प्रकार, Lipi Kise Kahate Hain

5/5 - (2 votes)

इस आर्टिकल में लिपि किसे कहते हैं और लिपि की परिभाषा एवं लिपि कितने प्रकार के होते है के बारे में अच्छे से जानने वाले है।

इसके पहले मैंने भाषा किसे कहते है आर्टिकल में आपको बताया था की लिपि भाषा का ही अंग है और आज Lipi Kise Kahate Hain के बारे में चर्चा करने वाले है।

  • लिपि एक चिन्ह है जिसके सहायता से विचारो को लिखित रूप दिया जाता है।
  • हिन्दी भाषा भी लिपि चिन्ह के माध्यम से लिखा जाता है।
  • यदि हम अपने विचारो को सार्थक चिन्हों के साथ लिखते है तो वह लिपि है।
  • भारत की अधिकांश भाषा देवनागरी लिपि में लिखी गयी है।
  • लिपि ‘लिखने की क्रिया’ को कहते है जो सार्थक चिन्हों के साहयता से लिखा जाता है।

विस्तार से समझिये लिपि किसे कहते हैं

जब हम अपने विचारो या भावो को लिखते है तो हमें कुछ चिन्हों का प्रयोग करना पड़ता है। हर भाषा के अपने – अपने अलग चिन्ह होते है और इन चिन्हों को ही लिपि कहते है।

लिपि का शाब्दिक अर्थ है है ‘लिखने की क्रिया’ अर्थात मुख से निकली भाषाओ को जिस चिन्ह द्वारा लिखा जाता है वह लिपि कहलाता है।

लिपि की परिभाषा

मौखिक भाषा को लिखित रूप देने के लिए कुछ निश्चित ध्वनि चिन्हों के व्यवस्थित रूप को लिपि कहा जाता है। अलग-अलग भाषाओं को लिखित रूप देने के लिए अलग-अलग लिपि का इस्तेमाल किया जाता है।

लिपि के उदाहरण

लिपि का उदाहरण हर वह लिखित भाषा है जिसे हम अलग-अलग लिपियों में लिखते हैं। उदाहरण के लिए निचे दिए गए वाक्य को देखिये –

  • ‘अपने विचारो को जिस चिन्हों के माध्यम से लिखते हैं वह लिपि का उदाहरण है।’
  • ‘The symbols through which we write our thoughts are an example of script.’

आप उपर लिखे वाक्यों को पढ़े होंगे जो दो अलग-अलग लिपियों में लिखी गई है।

एक को लिखने के लिए हिंदी देवनागरी चिन्हों का प्रयोग किया गया है और दूसरे को लिखने के लिए कुछ इंग्लिश के चिन्हों का प्रयोग किया गया है और यही लिपि का उदाहरण है।

लिपि कितने प्रकार के होते है

वैसे तो लिपियों बहुत सारी है परंतु मूल रूप से केवल तीन ही लिपि है –

  1. चित्र लिपि
  2. अल्फाबेटिक लिपि
  3. अल्फासिलेबिक लिपि

मूल रूप से यही तीन लिपियां है जिनको हम अब एक-एक करके जानने वाले हैं।

लिपि कितने प्रकार के होते है

चित्र लिपि

चित्र लिपि वह होती है जो भाषाओ अथवा विचारों को व्यक्त करने के लिए चित्र जैसे लिपि का प्रयोग किया जाता है। चित्र लिपि में चित्रों के सहायता से विचारों को लिखित रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

चित्र लिपि का प्रयोग ज्यादातर चीन, जापान, प्राचीन मिस्र के लोगों द्वारा किया जाता है। वह अपने विचारों एवं भावनाओं को व्यक्त करने के लिए चित्र लिपि का अधिकतर प्रयोग करते हैं।

अल्फाबेटिक लिपि

अल्फाबेटिक लिपियों में स्वर का पूरा रूप व्यंजन के बाद लिखा जाता है। यह अलग-अलग भाषाओं और लिपियों के आधार पर भिन्न हो सकता है। यहां कुछ लिपियों का उदाहरण दिया गया है:

  1. रोमन लिपि (Roman script): अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इत्यादि।
    • उदाहरण: “Hello” (हैलो)
  2. इब्रानी लिपि (Hebrew script): इब्रानी भाषा।
    • उदाहरण: “שלום” (Shalom)
  3. सिरिलिक लिपि (Cyrillic script): रूसी, सोवियत संघ की सारी भाषाएं।
    • उदाहरण: “Привет” (Privet)
  4. अरबी लिपि (Arabic script): अरबी, कश्मीरी, उर्दू, फारसी, इत्यादि।
    • उदाहरण: “السلام عليكم” (As-salamu alaykum)
  5. यूनानी लिपि (Greek script): गणित के चिन्ह और यूनानी भाषा।
    • उदाहरण: “Γεια σας” (Geia sas)

इन लिपियों में स्वर का पूरा रूप व्यंजन के बाद होता है और इसमें व्यंजन के बाद स्वर का पूरा रूप दर्शाया जाता है।

अल्फासिलेबिक लिपि

अल्फासिलेबिक लिपि एक वर्णमाला-आधारित लिपि है जिसमें प्रत्येक चिन्ह एक व्यंजन को प्रतिनिधित करता है, और स्वरों को उनके साथ संलग्न किए जाने वाले चिन्हों के साथ प्रदर्शित करता है।

इसमें व्यंजनों के बाद स्वरों को पूरा रूप में लिखा जाता है।

उदाहरण के लिए, देवनागरी लिपि एक अल्फासिलेबिक लिपि का उदाहरण है जो भारतीय भाषाओं के लिए उपयोग होता है।

इसमें प्रत्येक अक्षर एक व्यंजन को प्रतिनिधित करता है, और स्वरों के लिए विशेष चिन्हों का उपयोग किया जाता है।

उदाहरणार्थ, देवनागरी लिपि में:

  • “क” व्यंजन को प्रतिनिधित करता है, और “का” स्वर को पूरा रूप में लिखा जाता है।
  • “अ” स्वर को प्रतिनिधित करता है, और उसका पूरा रूप भी “अ” के रूप में दिखाया जाता है।

इस प्रकार, अल्फासिलेबिक लिपि विभिन्न भाषाओं के लिए एक सामान्य लेखन सिस्टम प्रदान करती है जो व्यंजनों और स्वरों को सही रूप से प्रदर्शित करती है।

यह भी जाने ब्रेल लिपि किसे कहते हैं?

ब्रेल लिपि का खोज ‘लुई ब्रेल‘ ने किया था। जब वह कहीं जा रहे थे दुर्घटना में उनकी आंख की रोशनी चली गई थी और उसके बाद उन्होंने इस लिपि की आविष्कार किया।

यह लिपि उन लोगों के लिए बनाई गई है जो आंखों से देखा नहीं सकते। इस लिपि में उभरे हुए डॉट का प्रयोग किया जाता है जिससे नेत्रहीन व्यक्ति अपने हाथों से महसूस करके उभरे हुए डॉट चिन्हों को पहचान सके।

लुईस ब्रेल ने ब्रेल लिपि में 6 उभरे हुए डॉट का प्रयोग किया और 64 अक्षर में इसे बनाया था परन्तु आधुनिक लिपि में संशोधित कर इसमें 8 डॉट और 256 अक्षर में परिवर्तित किया गया है।

देवनागरी लिपि किसे कहते हैं

हिंदी एवं संस्कृत मौखिक भाषाओं को लिखने के लिए जिस चिन्हों का प्रयोग किया जाता है, देवनागरी लिपि कहलाती है। भारत की अधिकांश भाषाए देवनागरी लिपि में ही लिखी जाती है।

देवनागरी लिपि का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ था। यह लिपि बाये से दाएं की तरफ लिखा जाता है और अभी आप यह आर्टिकल जिस चिन्हों का प्रयोग से पढ़ रहे हैं यह भी देवनागरी लिपि में ही लिखी गई है।

देवनागरी लिपि एक भारतीय लिपि है जो संस्कृत और ब्राह्मी लिपि की एक विशेष रूप है। इसे देवनागरी के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें “देव” भगवानों को और “नागरी” नगर या नगरीय जीवन को संदर्भित करता है।

इसलिए, देवनागरी लिपि भारतीय भाषाओं को लिखने के लिए उपयुक्त है, जैसे कि हिंदी, संस्कृत, मराठी, नेपाली, कश्मीरी, कन्नड़, और अन्य कई भाषाएं। इसका एक उदाहरण है ‘नमस्ते! कैसे हैं आप?’ वाक्य है।

इसे भी पढ़े: कोशिका किसे कहते है

भारत के 22 भाषाओं के नाम और उनकी लिपि

भारत के 22 भाषाओ के नाम और उनके लिपि को निचे टेबल में दर्शाया गया है जिसको आप देख कर यह समझ सकते है की किस भाषा की कौन सी लिपि चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

क्र. स.भाषा का नामलिपि चिन्ह
1.हिन्दीदेवनागरी
2.संस्कृतदेवनागरी
3.मराठीदेवनागरी
4.नेपालीदेवनागरी
5.अंग्रेजीरोमन
6.उर्दूफारसी
7.तमिलतमिल
8.पंजाबीगुरुमुखी
9.गुजरातीदेवनागरी
10.बांग्लाबांग्ला
11.जर्मनरोमन
12.फ्रेंचरोमन
13.कश्मीरीदेवनागरी
14.कोंकणीदेवनागरी
15.आसामीआसामी
16.तेलगुब्राह्मी
17.मलयालमब्राह्मी
18.कन्नड़कन्नड़ या ब्राह्मी
19.संथालीदेवनागरी
20.डोंगरीदेवनागरी
21.मैथिलिमैथिलि
22.उड़ियाउड़िया

अब आप लोग लिपि किसे कहते हैं हिंदी में उदाहरण सहित बहुत ही बेहतरीन तरीके से जान गए हैं। मैं आपको बता दू की चित्र लिपि किसे कहते हैं हिंदी व्याकरण का एक ही एक हिस्सा है जो कि हर Class में पूछी जाती है।

FAQs

चलिए अब हम लोग लिपि किसे कहते हैं उदाहरण सहित से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों का उत्तर जानते हैं।

लिपि किसे कहते हैं हिंदी भाषा की लिपि कौन सी है?

हम अपने विचारों या भावनाओं को लिखित रूप में व्यक्त करने के लिए जिन चिन्हों का प्रयोग करते हैं उसे लिपि कहते है। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी लिपि है जो ब्राह्मी लिपि से विकसित है।

लिपि की परिभाषा क्या है?

व्यक्ति अपने विचार भावनाओं आदि को लिखित रूप में व्यक्त करने के लिए कुछ चिन्हों की आवश्यकता होती है, वह चिन्ह ही लिपि है।

लिपि कितने प्रकार के होते हैं?

लिपि मुख्य रूप से कुल तीन प्रकार के है जिसमें पहला ‘चित्र लिपि’ दूसरा ‘अल्फाबेटिक लिपि’ और तीसरा ‘अल्फासिलेबिक लिपि’ है।

भारत में कुल कितनी लिपि है?

भारत में कुल 22 लिपियां है जिनकी भाषाएं अलग-अलग है और उन्हें व्यक्त करने के लिए अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग करना पड़ता है।

अंग्रेजी भाषा की लिपि का क्या नाम है?

अंग्रेजी भाषा को लिखित में व्यक्त करने के लिए जिन चिन्हों की आवश्यकता पड़ती है वह रोमन है अर्थात अंग्रेजी भाषा की लिपि का नाम ‘रोमन’ है।

लिपि क्या होती है लिपि न होती तो क्या होता?

विचारों या भावनाओं को लिखित में व्यक्त करने के लिए कुछ चिन्हों की आवश्यकता पड़ती है जो लिपि होती है। अगर लिपि ना होती तो भाषा भी ना होता और व्यक्ति अपने विचार या भावनाओं को लिखित में व्यक्त करने में असमर्थ रहता है।

निष्कर्ष

अब आप लोग को लिपि किसे कहते हैं के बारे में बेहतरीन तरीके से समझ में आ गया होगा साथ ही लिपि के कितने प्रकार है अथवा लिपि के प्रकार के बारे में भी जानकारी हो गई है।

यदि आप Lipi Kise Kahate Hain पर लिखा हमारे इस आर्टिकल को शेयर करना चाहते हैं तो आप अपने सभी मित्रों के साथ इसे शेयर जरूर करें।

प्रिय स्टूडेंट्स, मेरा नाम आशीर्वाद चौरसिया है और मैंने हिन्दी विषय से स्नातक भी किया है। आपको इस ब्लॉग पर हिन्दी से जुड़े सभी तरह के जानकारिय मिलेगी। इसके अतिरिक्त आपको सभी क्लासेज की नोट्स एवं विडियो लेक्चर हमारे NCERT eNotes YouTube चैनल पर मिल जाएगी।

SHARE ON:

1 thought on “लिपि किसे कहते हैं? परिभाषा और प्रकार, Lipi Kise Kahate Hain”

Leave a Comment