वर्ण किसे कहते हैं परिभाषा एवं प्रकार: Varn Kise Kahate Hain

5/5 - (4 votes)

आज के इस आर्टिकल में वर्ण किसे कहते हैं उदहारण सहित एवं वर्ण की परिभाषा के साथ-साथ वर्ण के प्रकार के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।

वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई के रूप में होती है और इसका ज्ञान होना अति आवश्यक है। इसके बाद ही हम हिंदी भाषा के बारे में बेहतरीन तरीके से जान सकते हैं।

वर्ण किसे कहते हैं?

भाषा की सबसे छोटी इकाई जिसे आगे और तोड़ा ना जा सके उसे वर्ण कहते हैं। हिंदी वर्णमाला का यह सबसे शुरुआती और छोटा हिस्सा होता है।

वर्णों के मेल से ही एक शब्द बनते हैं, उदहारण – ‘अ’, ‘क’, ‘ल’ यह तीनो एक वर्ण है और इनके संयोग से बना शब्द अकल है।

वर्ण के सहायता से ही कोई वाक्य बनता है और इस पर मात्रा लाग करके सार्थक शब्द बनते है।

वर्ण की परिभाषा उदाहरण सहित

भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण कहलाती है जो की स्वर या व्यंजन हो सकते हैं। वर्ण एक ऐसा अक्षर है जिसको विभाजित नहीं जा सकता है।

वर्ण का उदहारण सभी व्यंजन ‘क’, ‘ख’, ‘ग’, ‘घ’ एवं सभी स्वर ‘अ’, ‘आ’, ‘इ’, ‘ई’ आदि है जोकि हिन्दी वर्णमाला में सबसे छोटे इकाई के रूप में होता है।

इसे भी पढ़े: कोशिका किसे कहते है

वर्ण के प्रकार अथवा भेद

हिंदी वर्णमाला में वर्ण को दो वर्गों में बांटा गया है जो की स्वर और व्यंजन है। वर्ण मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं जो कि निम्न है –

  1. स्वर वर्ण
  2. व्यंजन वर्ण

स्वर वर्ण किसे कहते हैं

जो भी वर्ण स्वतंत्र रूप से बिना किसी अन्य वर्णों की सहायता लिए बोले जाते हैं उन्हें स्वर वर्ण कहा जाता है। इनकी संख्या लिखित के आधार पर 11 होती है जिसका उदाहरण ‘अ’, ‘आ’, ‘इ’, ‘ई,’ ‘उ’, ‘ऊ’, ‘ऋ’, ‘ए’, ‘ऐ’, ‘ओ’, ‘औ’ है।

व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं

हिंदी वर्णमाला के जो भी वर्ण स्वरों की सहायता से बोला जाए उन्हें व्यंजन वर्ण कहते है। इनकी संख्या कुल 33 होती है जिसका उदहारण ‘क’, ‘ख’, ‘ग’, ‘घ’, ‘ङ’, ‘च’, ‘छ’, ‘ज’, ‘झ’, ‘ञ’, ‘ट,’ ‘ठ’, ‘ड’, ‘ढ’, ‘ण’, ‘त’, ‘थ’, ‘द’, ‘ध’, ‘न’, ‘प’, ‘फ’, ‘ब’, ‘भ’, ‘म’, ‘य’, ‘र’, ‘ल’,’ व’, ‘श’, ‘ष’, ‘स’, ‘ह’ है।

इसे भी पढ़े: गति किसे कहते है

FAQs

वर्ण से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले हैं सवालों का उत्तर अब हम लोग जानेंगे। यदि आप लोग वर्ण से जुड़े अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं यह जरुर जाने।

वर्ण की परिभाषा क्या है?

भाषा की वह सबसे छोटी इकाई जिसे आगे विभाजित नहीं किया जा सकता है वर्ण की परिभाषा है।

वर्ण किसे कहते हैं इसके कितने भेद होते हैं?

वर्ण सबसे छोटा अक्षर है जिसका अर्थ होता है ‘जो टूटे ना’ और इसके दो भेद होते हैं एक ‘स्वर’ और दूसरा ‘व्यंजन’।

हिंदी में कुल कितने वर्ण होते हैं?

हिंदी वर्णमाला में कुल 52 है जिसमे 11 स्वर, 2 आयोग्वाह, 2 उत्क्षिप्त व्यंजन, 4 संयुक्त व्यंजन और 33 व्यंजन हैं।

वर्ण को हम क्या कहते हैं?

वर्ण को हम ‘अक्षर’ कह सकते हैं जो की सबसे छोटा इकाई होता है और जो विभाजित नहीं होता है।

वर्ण और वर्णमाला में क्या अंतर है?

वर्ण हिन्दी भाषा का सबसे छोटा इकाई है जबकि वर्णमाला वर्णों का समूह होता है।

वर्णमाला का पहला वर्ण कौन सा है?

वर्णमाला का सबसे पहला वर्ण ‘अ’ है जो की भाषा की सबसे छोटी इकाई भी है।

दो प्रकार के वर्ण क्या है?

दो प्रकार के वर्ण स्वर एवं व्यंजनों का समूह है जिसमे से सभी प्रकार के स्वर एवं व्यंजन आते है जिनकी कुल संख्या 52 होती है।

भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है?

भाषा की सबसे छोटी इकाई ‘वर्ण‘ एवं ‘ध्वनि‘ है।

भाषा की सबसे छोटी सार्थक इकाई क्या है?

भाषा की सबसे छोटी इकाई ‘शब्द‘ है।

भाषा की सबसे छोटी लिखित इकाई क्या है?

भाषा की सबसे छोटी लिखित इकाई ‘वर्ण‘ होती है।

भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई क्या है?

भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई ‘ध्वनि‘ है जोकी बोला जाता है।

वर्ण किसे कहते है से जुड़े YouTube विडियो

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हम लोगो ने वर्ण किसे कहते है उदहारण सहित एवं वर्ण के प्रकार अथवा भेद को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पढ़ा है।

अब आप लोगो को हिन्दी वर्णमाला के वर्ण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो चुकी है और मैं आपको बता देना चाहता हु की Varn Kise Kahate Hain हर Class में पढाया भी जाता है।

प्रिय स्टूडेंट्स, मेरा नाम आशीर्वाद चौरसिया है और मैंने हिन्दी विषय से स्नातक भी किया है। आपको इस ब्लॉग पर हिन्दी से जुड़े सभी तरह के जानकारिय मिलेगी। इसके अतिरिक्त आपको सभी क्लासेज की नोट्स एवं विडियो लेक्चर हमारे NCERT eNotes YouTube चैनल पर मिल जाएगी।

SHARE ON:

5 thoughts on “वर्ण किसे कहते हैं परिभाषा एवं प्रकार: Varn Kise Kahate Hain”

Leave a Comment